कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
हाई कोर्ट में तीखी जिरह: अखिल सिब्बल ने सौरव दास के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर में पारदर्शिता की मांग की
कालसी दुर्घटना में मृतकों में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल
पवाणी में एक दिसंबर को विशेष प्रशासनिक शिविर, दोबारा तैयार होंगे पहचान और जमीन से जुड़े दस्तावेज
दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को नई धमकी मिलने के बाद कोई जोखिम नहीं ले रहा मुंबई प्रशासन
एग्रीकॉन एआई-2026: स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने के लिए 15 राज्यों के विशेषज्ञों का महाजुटाव
राजभवन तक भव्य मार्च के साथ संपन्न हुआ उत्तराखंड कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
सीएम धामी बोले- शेष चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से हो रहा काम
हल्द्वानी कोतवाली न्यूज़: विवाहिता का आरोप- दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की जान से मारने की कोशिश
कालसी दुर्घटना में मृतकों में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल
- by Admin
- Nov 26, 2026