Sep 19, 2026

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक रूट्स की होगी डिजिटल मैपिंग! सीएम धामी ने अभियान दल को किया रवाना

post-img

देहरादून। उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म और ट्रैकिंग को एक नया आयाम देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की जीपीएस/जीआईएस मैपिंग तथा तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले विशेष अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर (फ्लैग ऑफ) रवाना किया। 

प्रदेश के साहसिक पर्यटन और ट्रेकिंग को नई तकनीकी पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइकिंग रूट्स की जीपीएस/जीआईएस मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए रवाना होने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। इस अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड के प्रमुख ट्रेकिंग और हाइकिंग मार्गों की सटीक डिजिटल मैपिंग तैयार करना है। तकनीकी सर्वेक्षण के माध्यम से इन मार्गों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाएगा। इससे ट्रेकिंग मार्गों की पहचान,उनकी भौगोलिक स्थिति और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड अपनी ऊंची पर्वत चोटियों, बुग्यालों, जंगलों, हिमालयी घाटियों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए प्रमुख साहसिक पर्यटन केंद्र है। ऐसे में ट्रेकिंग रूट्स की आधुनिक तकनीक से मैपिंग होने से ट्रेकिंग गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिल सकती है। जीपीएस और जीआईएस तकनीक के जरिए तैयार होने वाला डिजिटल डाटा भविष्य में ट्रेकिंग मार्गों के विकास, पर्यटन सुविधाओं की योजना और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए उपयोगी हो सकता है। साथ ही नए ट्रेकिंग स्थलों को विकसित करने और मौजूदा मार्गों की स्थिति का तकनीकी आकलन करने में भी यह आधार उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए राज्य में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार की इस पहल को उत्तराखंड के ट्रेकिंग रूट्स को तकनीक, पर्यटन और सुरक्षा के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

govt-ads
govt-ads
govt-ads